Noida News: निजी कंपनी में लगी आग पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

personसंपादकीय टीम
calendar_today11 Mar 2026, 09:38 pm
location_onNoida
नोएडा। साइट 4 स्थित एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बीटा 2 थाना क्षेत्र की डी 79 कलरटैक्स पालीमार्क्स कंपनी में लगी इस आग पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। यह घटना बीटा 2 थाना क्षेत्र के साइट 4 स्थित डी 79 कलरटैक्स पालीमार्क्स कंपनी में हुई, जहां पेंट बनाने का काम किया जाता है। दमकल विभाग को शाम करीब 4:00 बजे आग लगने की सूचना मिली।

Morning City

सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। हालांकि, फैक्ट्री में थिनर और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैलने लगी। पूरे क्षेत्र में धुएं का काला गुबार छा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल की अतिरिक्त गाड़ियों को बुलाया गया, जिससे कुल आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में लगीं। दमकल कर्मियों ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कंपनी के अंदर रखा लाखों रुपये का तैयार माल और कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi