Hathras News: गांव बरसै की घटना का हत्यारोपी गिरफ्तार

personसंपादकीय टीम
calendar_today28 Mar 2026, 10:46 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस। करीब पांच दिन पूर्व ग्राम बरसै में घर से बाहर दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने आए युवक को गोली लग गई थी। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बार पीडित परिजनों ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। जिसके आधर पर पुलिस ने एक अरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।

www.morningcity.in

शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार रंजीत सोलंकी अपनी दुकान पर थे, तभी आरोपी रन्नू पुत्र हुकम सिंह ने कोल्ड ड्रिंक ली। जब रंजीत ने पैसे मांगने पर मना किया, तो आरोपी ने पिस्टल से गोली मार दी। रंजीत को जिलाचिकित्सालय ले जाया गया और बेहतर इलाज के लिए आगरा के श्री हरि हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। 25 मार्च दिन बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस, चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी रन्नू को सासनी इगलास रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार और उनकी टीम थाना सासनी शामिल थी। पुलिस शेष अभियुक्तों की तलाश में लगातार प्रयास कर रही है। गिरफ्तार आरोपी रन्नू पुत्र हुकम सिंह निवासी हतीशा, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस का बताया गया है।
फोटो -गिरफ्त में आरोपी
फोटो -गिरफ्त में आरोपी
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi