Mainpuri News: भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौत

personसंपादकीय टीम
calendar_today28 Apr 2026, 10:28 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के शीतला देवी मंदिर के पास देवी रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र (45), उनकी पत्नी बेबी (40) और बेबी के भाई संजय (38) के रूप में हुई है। ये तीनों लोग फिरोजाबाद से बाइक पर सवार होकर मैनपुरी के ताबेपुर स्थित अपने घर जा रहे थे, जहाँ वे परिवार में हुई एक मृत्यु के बाद शोक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।

www.morningcity.in

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब बाइक सवार मंदिर के पास पहुँचे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी गणेश प्रसाद साहा और एसपी सिटी अरुण कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस दुखद हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi