Hathras News: जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
personसंपादकीय टीम
calendar_today22 Mar 2026, 09:32 pm
location_onHathras
Morning City
हाथरस। विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल, हाथरस के तत्वावधान में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आगरा मार्ग, हाथरस में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक जनपद हाथरस रामानन्द कुशवाहा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अनिल सिसौदिया (प्रधान) ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया , कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अध्यक्ष शरद तिवारी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के प्राचीन भारतीय खेल सामूहिक सहयोग की भावना के साथ नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, भगवान श्री राम व हनुमान जी के छवि चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पीत वस्त्र धारण कराकर पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले,अंत में विजेता टीम को 3100 रुपये एवं उपविजेता टीम को 2100 रुपये के नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी व सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नरेश प्रधान, श्याम प्रधान, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, विभाग संयोजक बजरंग दल हर्षित गोड़, जिला संगठन मंत्री देवराज, विद्यालय प्रधानाचार्य देवेश समाधिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में गोपाल कृष्ण शर्मा, प्रवीण खंडेलवाल, अमरदीप, अनमोल अग्निहोत्री, किशन भारती, छोटूराणा, शिवम शर्मा, चेतन यादव, तरुण शर्मा, राजीव सिंह, विजय गुप्ता, प्रशांत खंडेलवाल, लक्ष्मण दीक्षित, नैतिक शर्मा, प्रिंस अरोड़ा, हर्ष चौहान, दृश्य उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय एवं ललित चौधरी का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन तरुण शर्मा द्वारा किया गया।
