मैनपुरी/फांसी पर लटका मिला किशोरी का शव,माता-पिता के बीच होने वाले झगड़े से थी परेशान

personसंपादकीय टीम
calendar_today26 Apr 2025, 05:13 pm
location_on???????
Morning City मैनपुरी/कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर में माता-पिता के बीच होने वाले झगडे़ से परेशान होकर 15 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। शव शुक्रवार की रात कटहल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए साक्ष्य एकत्रित किए। चौकी क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर के रहने वाले उदयवीर सिंह की 15 वर्षीय पुत्री रागिनी का शव शुक्रवार की रात को गांव के बाहर लगे कटहल के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजन को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। शराब पीकर पिता ने मां को पीटा था किशनी थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि मृतका के माता-पिता के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता है। घटना से कुछ देर पहले भी किशोरी के पिता शराब पीकर आए थे और पत्नी को पीटा था। आए दिन होने वाले क्लेश से आहत होकर किशोरी घर से बाहर चली गई। कटहल के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi