Hathras News: जगदीश कुशवाहा बने जन अधिकार पार्टी के नए जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष से की शिष्टाचार मुलाकात

personसंपादकीय टीम
calendar_today13 Oct 2026, 10:53 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस। गांव नया नगला निवासी जगदीश कुशवाहा को जन अधिकार पार्टी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त हाथरस जिलाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने नई दिल्ली लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

www.morningcity.in

श्री कुशवाहा की इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच हाथरस जिले में पार्टी संगठन के विस्तार, आगामी रणनीतियों और स्थानीय जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर बेहद महत्वपूर्ण एवं विस्तृत चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नए जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को धरातल पर मजबूत करने के निर्देश दिए। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई इस बड़ी जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उनका मुख्य उद्देश्य हाथरस के प्रत्येक क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और आम जनता, किसानों एवं शोषित वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जनहित के कार्यों के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi