Agra News: होटल के अंदर IPL सट्टेबाजी का भंडाफोड़, ताजगंज पुलिस ने 5 को दबोचा, करोड़ों के नेटवर्क की जांच शुरू

personसंपादकीय टीम
calendar_today4 May 2026, 10:48 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा। ताजनगरी में आईपीएल मैचों पर चल रहे अवैध सट्टे के बड़े नेटवर्क का थाना ताजगंज पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने होटल हावर्ड प्लाजा में छापा मारकर एक कमरे में चल रही सट्टेबाजी गतिविधियों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से शहर में अवैध जुए और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क को लेकर हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस आयुक्त के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त नगर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ताजगंज पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि होटल हावर्ड प्लाजा के एक कमरे में आईपीएल क्रिकेट मैचों पर हार-जीत की बाजी लगाकर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी।

www.morningcity.in

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के रूम नंबर 318 से पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान सुनील धाकड़, अनिल खेम्यानी, मनीष मयानी उर्फ सब्जी, राहुल मुदगल उर्फ लाला और पीयूष शर्मा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 43,920 रुपये नकद, एक ब्रेजा कार, एक मोटरसाइकिल, 10 मोबाइल फोन, चार डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दो कैलकुलेटर, एक लैपटॉप (एचपी), रजिस्टर, नोटबुक और सट्टे के लेनदेन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए हैं। बरामद कागजात में अलग-अलग टीमों और खिलाड़ियों पर लगाए गए दांव का पूरा हिसाब दर्ज था।

Morning City

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोबाइल फोन और लैपटॉप के माध्यम से पूरे सट्टा नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे। लोग इन्हीं के नंबरों पर संपर्क कर आईपीएल मैचों पर दांव लगाते थे और हार-जीत का हिसाब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से रखा जाता था। सट्टे से जुड़ी रकम का लेनदेन रजिस्टर में दर्ज किया जाता था और बाद में उसे आपस में बांट लिया जाता था।
जांच में यह भी सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनमें अनिल कुमार शर्मा उर्फ अन्नी, संजय कालिया, राजीव चोपड़ा, टोनी सिंधी, बोनी वकील, भारत पेशवानी, राजू वर्मा और राधे मल्होत्रा के नाम सामने आए हैं, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस सट्टा नेटवर्क की पूरी कड़ी को उजागर करने के लिए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi