Mainpuri News: मैनपुरी में कोचिंग सेंटर पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, फायर सेफ्टी और बुनियादी सुविधाओं की कमी

personसंपादकीय टीम
calendar_today5 Sept 2026, 11:15 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। शहर के परशुराम कॉलोनी स्थित सीएफएस कोचिंग सेंटर के खिलाफ गंभीर शिकायत सामने आई है। शहर के मौहल्ला नई बस्ती वंशीगौरा निवासी खुशबू ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कोचिंग सेंटर पर कई सुरक्षा और संचालन मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाए है। उन्होंने करीब 50 से 70 बच्चों की सुरक्षा का हवाला देते हुए मामले की जांच और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कोचिंग सेंटर को सील करने की मांग की है।
खुशबू द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि सीएफएस कोचिंग सेंटर किसी व्यावसायिक भवन के बजाय रिहायशी मकान में चल रहा है। खुशबू के अनुसार भवन के व्यावसायिक इस्तेमाल और जरूरी अनुमतियों को लेकर स्थिति साफ नहीं है। बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट और फायर एनओसी नहीं होने का दावा भी किया गया है। फायर सेफ्टी को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि कोचिंग सेंटर तक पहुंचने का रास्ता काफी संकरा है। आग लगने जैसी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ी को अंदर तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। बच्चों के बाहर निकलने के लिए एक ही गेट होने, इमरजेंसी एग्जिट नहीं होने और पर्याप्त फायर एक्सटिंग्विशर नहीं होने का आरोप है।

फोटो परिचय-एसपी ऑफिस शिकायत करने पहुंची खुशबू।
फोटो परिचय-एसपी ऑफिस शिकायत करने पहुंची खुशबू।

क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठाने का आरोप

शिकायत में कोचिंग सेंटर में क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाने का भी आरोप है। साफ पीने का पानी, अलग-अलग शौचालय, पर्याप्त वेंटिलेशन, फर्स्ट एड बॉक्स और अन्य बुनियादी सुविधाएं नहीं होने का दावा किया गया है। कोचिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब होने की बात कही गई है। खुशबू ने कोचिंग के पंजीकरण को लेकर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि नगरपालिका, प्राधिकरण या डीआईओएस स्तर से जरूरी पंजीकरण नहीं कराया गया है। इसके साथ ही 16 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश देने का भी आरोप लगाया गया है।

www.morningcity.in

विद्यार्थियों पर मानसिक दवाब बनाने का आरोप

शिकायतकर्ता ने विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पांच घंटे से ज्यादा समय तक कक्षाएं चलती हैं। साप्ताहिक छुट्टी और काउंसिलिंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की बात भी प्रार्थना पत्र में कही गई है। खुशबू ने एसपी से पूरे मामले की तत्काल जांच कराकर सुरक्षा और संचालन संबंधी दस्तावेजों की पड़ताल कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई और कोचिंग को सील करने की मांग की है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi