Mainpuri News: पति की मौत के बाद दामाद से सास को हुआ इश्क

personसंपादकीय टीम
calendar_today16 Sept 2026, 09:22 pm
location_onMainpuri

जीजा और मां के अफेसर के खिलाफ बच्चों ने खोला मोर्चा

मैनपुरी। अलीगढ़ में सास और दामाद के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया था कि ऐसा ही एक और मामला अब मैनपुरी में भी सामने आया है। यहां एक महिला पति की मौत के बाद अपनी ही बेटी के सुहाग पर डोरे डालना शुरु कर दिया। महिला अपने ही दामाद से बेपनाह मोहब्बत कर बैठी। उम्र में छोटा दामाद भी सास को चाहने लगा था।

www.morningcity.in

सास और दामाद के इस अवैध रिश्तों को न तो समाज मान रहा था और न ही महिला के बच्चे। लोक-लाज की परवाह किए बगैर दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े गए। जीजा और मां के बीच बने इस रिश्ते की जानकारी जब महिला के बच्चों को हुई तो उन्होंने मोर्चा खोल दिया। बच्चों ने मां और जीजा के इश्ते का विरोध करते हुए हंगामा किया। कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला में 45 साल की महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। महिला के पांच बच्चे हैं। इनमें एक बेटी की वह शादी कर चुकी है। पति की मौत के बाद महिला का अपने ही दामाद से इश्क हो गया। दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। इसकी भनक उस समय तक किसी को भी नहीं लगी थी। दोनों के साथ रहकर जिंदगी की शुरुआत करना चाह रहे थे। कुछ दिन पहले महिला का दामाद एक रिश्तेदारी में आया हुआ था। यहां महिला और दामाद के बीच पनपे इश्क की जानकारी जब बच्चों को हुई तो हंगामा हो गया।

दोनो एक दूसरे को छोड़ने को राजी नहीं

गुस्साए बच्चों ने मां और जीजा के बीच के इस रिश्ते को नामंजूर करते हुए विरोध शुरू कर दिया। मामले की जानकारी जब आसपास के लोगों को लगी तो वह भी इकट्ठा हो गए, लेकिन महिला और उसका दामाद दोनों एक-दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं थे। मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो वह तुरंत मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल मामले को लेकर चर्चा हो रही है।
फोटो परिचय- सांकेतिक तस्वीर।
फोटो परिचय- सांकेतिक तस्वीर।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi