Mainpuri News: सामान मंगाने के बहाने ले जाकर बालिका से रेप आरोपी किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

personसंपादकीय टीम
calendar_today23 Mar 2026, 10:44 pm
location_onMainpuri

आरोपी किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, पुलिस ने हिरासत में लिया

मैनपुरी। सामान मंगाने के बहाने ले जाकर आरोपित किशोर ने रविवार की शाम सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया। घटना के समय बालिका के परिजन मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। वापस आने पर जानकारी होने पर परिजनों ने जानकारी ली तो आरोपी गाली गलौज कर मारने की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़िता का मेडिकल कराया है।

Morning City

दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार को वह पुत्र का मुंडन कराने के लिए बाहर गए थे। घर में उनकी सात वर्षीय पुत्री अकेली थी और बाकी अन्य परिजन खेत में आलू की खोदाई कर रहे थे। पुत्री कक्षा तीन की छात्रा है और वह घर में पढ़ाई कर रही थी। तभी शाम चार बजे के करीब गांव का ही 16 वर्षीय किशोर आया और पुत्री को सामान मंगाने के बहाने अपने घर ले गया। जहां उसने बालिका से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बालिका के शोर मचाने पर किशोर ने जान से मारने की धमकी दी।

www.morningcity.in

किसी तरह बचकर बालिका घर पहुंची, इस बीच परिजन भी लौटकर आ गए तो उसने पूरी बात बताई। जब पिता ने किशोर से इसकी शिकायत की तो वह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह और दन्नाहार इंस्पेक्टर वीरेंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Morning City

आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया

पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया और आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। जहां से उसे फर्रुखाबाद स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

www.morningcity.in

क्या बोले एएसपी सिटी

सात वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही रहने वाले एक किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालिका का मेडिकल कराकर किशोर को हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय पेश कर आगे की कार्रवाई की गई है।-अरुण कुमार सिंह, एएसपी सिटी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi