गुरसहायगंज-डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर परखी हकीकत

personसंपादकीय टीम
calendar_today24 Apr 2025, 04:46 pm
location_on ??????
Morning City गुरसहायगंज, कन्नौज। इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने स्थानीय रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और विभिन्न विभागीय कार्यालयों की व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण किया। बुधवार को डीआरएम वीणा सिन्हा ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्री सुविधाओं की स्थिति की जांच की। इसके अलावा उन्होंने निर्माण कार्याें की गुणवत्ता और तय समयसीमा में पूर्ण होने की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और कार्य समय पर पूर्ण किया जाए। कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण और जनसुनवाई की प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi