Hathras News: ओवरलोडेड ई-रिक्शा उड़ा रहे ट्रैफिक नियमों की धज्जियां 13 सवारियां बैठाकर दौड़ता दिखा ई-रिक्शा
personसंपादकीय टीम
calendar_today12 May 2026, 10:28 pm
location_onHathras
13 सवारियां बैठाकर दौड़ता दिखा ई-रिक्शा, बच्चों को छत पर बैठाने का वीडियो वायरल
हाथरस। जनपद में ओवरलोड ई-रिक्शा खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। मंगलवार सुबह शहर के व्यस्त मार्गों पर ऐसे कई ई-रिक्शा दिखाई दिए, जिनमें क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर वाहन दौड़ाए जा रहे थे। इनमें से एक ई-रिक्शा में 13 सवारियां बैठी हुई थीं, जबकि छोटे बच्चों को वाहन की छत पर बैठाया गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार शहर में कानून को ठेंगा दिखाते हुए ई-रिक्शा चालक यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अधिक सवारियां बैठाने के बावजूद ई-रिक्शा तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।वहीं दूसरा मामला मथुरा रोड क्षेत्र से सामने आया, जहां ई-रिक्शा को भार वाहन की तरह इस्तेमाल कर भारी सामान लादकर हाईवे पर दौड़ाया जा रहा है। ऐसे वाहन न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इन ई-रिक्शा चालकों को न तो प्रशासन का डर है और न ही किसी अनहोनी का भय। लगातार नियमों की अनदेखी के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है।

