Mainpuri News: थाने से कोई भी फरियादी निराश नहीं लौटना चाहिए एसपी ने किया औंछा थाने का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

personसंपादकीय टीम
calendar_today23 Mar 2026, 10:52 pm
location_onMainpuri

Morning City

औंछा/मैनपुरी। सोमवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा ने औंछा थाने का औचक निरीक्षण किया, एसपी ने निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कार्यालय सहित शस्त्रागार आदि का भी निरीक्षण करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए, उन्होने लंबित विवेचनाओं को जल्द पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Morning City

सोमवार को अचानक ही एसपी गणेश प्रसाद साहा औंछा थाने पहुंचे, जहां पर उन्होने थाने का औचक निरीक्षण करके थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, सर्व प्रथम उन्होने मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करके निर्देश दिए, एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया। उन्होने थानाध्यक्ष से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होने औंछा में लगने वाले च्यवन ऋषि आश्रम परिसर में लगने वाले मेला की कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होने थाने के विभिन्न रजिस्टरों का भी अवलोकन किया और उनके उचित रखरखाव के निर्देश दिए।

www.morningcity.in

लंबित विवेचनाओं को जल्द पूर्ण करने के निर्देश

एसपी ने थाने के निरीक्षण के दौरान ही विवेचना कक्ष का भी निरीक्षण किया, जहां पर उन्होने लंबित विवेचनाओं को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए, एसपी ने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत सुनना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होने किसी भी पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में काम करने का पुलिस से कहा। उन्होने कहा कि कोई भी फरियादी थाने से निराश होकर नही लौटना चाहिए। एसपी के औचक निरीक्षण के दौरान सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह, थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi