Mainpuri News: श्रीदेवी मेले में बिखरी बृज की छटा, राधा-कृष्ण के रंग में रंगे श्रद्धालु

personसंपादकीय टीम
calendar_today11 Apr 2026, 11:29 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। ऐतिहासिक श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर शुक्रवार की रात एक शाम श्रीराधा-कृष्ण के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस शाम मथुरा, हाथरस और राजस्थान से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से बृज की अनूठी संस्कृति को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

wwwmorningcity.in

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आगाज गणेश वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद कलाकारों ने राधा-कृष्ण के मनोहारी स्वरूपों में मंच पर मयूर नृत्य और फूलों की होली का अद्भुत प्रदर्शन किया। राजस्थान से आए कलाकारों के चिरकुला नृत्य ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। भजनों की सुमधुर लहरियों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमने को मजबूर हो गए। इस दौरान भगवान के स्वरूपों ने दर्शकों के साथ होली खेलकर पूरे माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।

Morning City

समारोह के दौरान विशेष रूप से संगीत के क्षेत्र में उभरती प्रतिभा और पुलिस अधीक्षक की पुत्री आध्या साहा को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही रोहित जैन और राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामित शिक्षक अश्वनी जैन को भी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के संयोजक कन्हैया लाल धूसिया, सौरभ जैन और महेंद्र पाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का भावपूर्ण अभिनंदन किया।
इस भव्य आयोजन के अवसर पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों में एसपी सिटी अरुण कुमार, सीओ संतोष कुमार सिंह, आरआई देवांशु गंगवार और विभिन्न नगर निकायों के अध्यक्षों सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और पत्रकार शामिल थे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम ने दर्शकों को भक्ति और कला के अनूठे संगम से जोड़े रखा।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi