Hathras News: घर से निकलते ही युवक को मारी गोली,युवक की हालत गंभीर क्षेत्र में फैली दहशत

personसंपादकीय टीम
calendar_today23 Mar 2026, 11:16 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस। गांव बरसे में घर से निकलते ही एक युवक को हमलावरों ने सरेआम गोली मार दी। जिससे युवक घायल हो गया, घायल युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Morning City

सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार रामवीर सिंह का पुत्र रंजीत अपने घर से बाहर निकल रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही रंजीत लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज और घटना की जानकारी होने पर परिजन घर से निकल आए और घायल रंजीत को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। रंजीत की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। घायल रंजीत ने होश में रहते हुए बयान दिया है कि उसे पिस्टल से गोली मारी गई है। उसने नामजद युवक पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस अब इस नाम के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। हैरानी की बात यह है कि परिजनों ने किसी भी पुरानी रंजिश या दुश्मनी की स्पष्ट जानकारी होने से इनकार किया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। हालांकि पूछताछ के लिए पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावर की तलाश जारी है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi