Hathras News: 9 मई को निकलेगी महाराणा प्रताप की भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा

personसंपादकीय टीम
calendar_today7 May 2026, 09:57 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में 9 मई को दोपहर 1 बजे महाराणा प्रताप की स्मृति में भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार शोभायात्रा अपनी भव्यता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने बताया कि शोभायात्रा में उज्जैन के डमरू दल, नासिक ढोल और राजस्थान के पारंपरिक नगाड़ों की गूंज माहौल को वीरता और उत्साह से भर देगी। यात्रा में ऊंट-घोड़ों का राजसी लवाजमा भी शामिल रहेगा। इसके अलावा देश के महापुरुषों की गौरवगाथाओं को दर्शाती आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी।शोभायात्रा का शुभारंभ गौशाला रोड स्थित तुलसी स्मृति भवन से होगा, जहां अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत-सम्मान किया जाएगा। वहीं प्रसादी की भी व्यवस्था रहेगी। यात्रा का समापन दाऊजी महाराज मंदिर पर होगा, जहां विशाल प्रसादी वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान शामिल होंगे। शुभारंभ सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र राणा दीप प्रज्वलित कर करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में एमएलसी मानवेंद्र सिंह और ब्रज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिंह सिकरवार संबोधित करेंगे। इसके अलावा पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, यशपाल सिंह चौहान, राजवीर सिंह पहलवान, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राणा, मतेंद्र सिंह गहलोत और योगेंद्र सिंह गहलोत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।शोभायात्रा तुलसी स्मृति भवन से शुरू होकर गौशाला रोड, भूरापीर चौराहा, मेंडू गेट, सर्कुलर रोड, कमला बाजार, पंजाबी मार्केट, घंटाघर, बृजवाल कुआं, चुनावाला डंडा, लोहट बाजार, पत्थर वाला बाजार और नयागंज होते हुए दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचेगी। आयोजकों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
फोटो -वार्ता में जानकारी देते आयोजक
फोटो -वार्ता में जानकारी देते आयोजक
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi