Panjab News: पंजाब में डबल ब्लास्ट से हड़कंप, जालंधर के बाद अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर धमाका
personसंपादकीय टीम
calendar_today6 May 2026, 07:51 am
location_onJalandhar/Amristar
https://www.facebook.com/share/r/1Dqpk7rznc/
पंजाब। एक ही रात में दो अलग-अलग जगहों पर हुए धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है. पहले जालंधर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के मुख्यालय के बाहर विस्फोट हुआ और कुछ ही घंटों बाद अमृतसर के खासा इलाके में आर्मी कैंप के पास धमाके की खबर सामने आई।
https://www.facebook.com/share/r/1Dqpk7rznc/
पहली घटना जालंधर में रात करीब 8:15 बजे हुई. यहां बीएसएफ पंजाब मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में धमाका हुआ. विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
Morning City
कुछ घंटों बाद अमृतसर में धमाका
जालंधर की घटना के कुछ ही घंटे बाद रात करीब 10:30 बजे अमृतसर के खासा इलाके में आर्मी कैंप के पास धमाका हुआ. स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाके की आवाज करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. इतना ही नहीं, धमाके की तीव्रता इतनी थी कि कैंपस की दीवारें तक हिल गईं।
www.morningcity.in
मौके पर पहुंचीं सुरक्षा एजेंसियां
दोनों घटनाओं के बाद सेना और पंजाब पुलिस तुरंत सक्रिय हो गईं. फॉरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. आसपास के इलाकों को घेरकर जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार दोनों ही घटनाओं में फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि धमाकों की प्रकृति और इनके पीछे की वजह का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है। जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा, "लगभग 8 बजे हमारी गश्ती टीम यहां मौजूद थी। गेट के पास एक स्कूटी खड़ी थी। अचानक उसमें आग लग गई. हम बीएसएफ से जानकारी जुटा रहे हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कूटी यहां काम करने वाले एक शख्स की है और जब वह यहां आया तो उसमें आग लग गई. हम इस घटना की हर पहलू से जांच करना चाहते हैं।
https://www.facebook.com/share/r/1Dqpk7rznc/
जांच में जुटी एजेंसियां
सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या दोनों धमाकों के बीच कोई कड़ी है या ये अलग-अलग घटनाएं हैं. इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. इन घटनाओं के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके.
