Mainpuri News: माफिया अनुपम दुबे का पुलिस ने हासिल किया बी वारंट दंपति की 21 साल पहले की गई थी गोली मारकर हत्या

personसंपादकीय टीम
calendar_today20 Sept 2026, 11:23 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र के नवीगंज के दोहरे हत्याकांड में आरोपी बनाए गए फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे से पूछताछ के लिए बेवर पुलिस ने बी वारंट तो हासिल कर लिया है लेकिन शेष आरोपियों की गिरफ्तारी भी पुलिस नहीं कर पा रही है। माफिया के भाई अनुराग उर्फ डब्बन दुबे ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है। शेष चार आरोपी भी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण में चले गए हैं। 21 साल पहले नवीगंज निवासी कौशल किशोर दुबे और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में दोवारा से जांच की जा रही है। इसमें अनुपम, अनुराग सहित छह आरोपियों पर लगे आरोपों की पुनर्विवेचना हो रही है।

www.morningcity.in

ज्ञात हो कि बेवर थाना क्षेत्र के नवीगंज निवासी कौशल किशोर दुबे और उनकी पत्नी कृष्णा दुबे की 6 अगस्त 2005 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में कौशल किशोर के भतीजे फर्रुखाबाद निवासी अनुपम दुबे, उनके भाई अनुराग उर्फ डब्बन दुबे के अलावा लालू उर्फ प्रताप सिंह निवासी हविलिया थाना दन्नाहार, सरोज शर्मा निवासी सनोड़ा सहसपुर मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद, बॉबी जाटव निवासी कर्नलगंज फतेहगढ़, नरेंद्र चौहान निवासी दाल मंडी फतेहगढ़ को नामित किया गया था। लेकिन पुलिस ने साक्ष्य न मिलने पर सभी आरोपियों को विवेचना में बरी कर दिया और कोर्ट में एफआर लगा दी। कोर्ट ने इस एफआर को स्वीकार भी कर लिया।

बेटी की शिकायत पर की जा रही फिर विवेचना

21 साल बाद कौशल किशोर की पुत्री राधिका दुबे की शिकायत पर मैनपुरी पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की फिर से विवेचना शुरू की है। बेवर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस जांच के खिलाफ आरोपी हाईकोर्ट गए जहां से उनकी अपील खारिज हो गई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की गई तो कोर्ट ने अनुपम दुबे की अपील को भी खारिज कर दिया।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi