Agra News: कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग में नकल का खुलासा, आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज मियापुर पर एफआईआर

personसंपादकीय टीम
calendar_today23 Feb 2026, 10:19 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा। जनपद में चल रही बोर्ड परीक्षा 2026 के दौरान कड़ी निगरानी के बीच आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज, मियापुर में नकल का मामला सामने आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी फुटेज की मॉनिटरिंग के दौरान कक्ष संख्या 03 में विद्यार्थियों के बीच बातचीत और नकल कराए जाने की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि बोर्ड परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की व्यवस्था की गई है।

morning City

मॉनिटरिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचकर की गई जांच में कक्ष संख्या 03 में बातचीत और नकल की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। एफआईआर की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और नकल या अनुशासनहीनता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi