Agra News: ट्रांसपोर्टर असगर अली मौत कांड में नया मोड़, हादसे से साजिश की ओर मुड़ी जांच

personसंपादकीय टीम
calendar_today11 Apr 2026, 11:02 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा। शहर में ट्रांसपोर्टर असगर अली की संदिग्ध मौत का मामला अब नया मोड़ लेता जा रहा है। शुरुआत में इसे साधारण सड़क हादसा मानने वाली पुलिस अब सामने आए नए वीडियो और परिजनों के आरोपों के बाद साजिश के एंगल से जांच कर रही है। मामले में आरोपियों के मोबाइल फोन बंद हैं और मुख्य चालक फरार बताया जा रहा है, जिससे पूरे घटनाक्रम पर संदेह और गहरा गया है। खेरिया मोड़ से सामने आए वीडियो ने पुलिस की प्रारंभिक जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में दिखाई दे रही परिस्थितियां यह संकेत दे रही हैं कि मामला महज सड़क दुर्घटना नहीं हो सकता। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि असगर अली को पहले से ही जीएसटी टीम की ओर से धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने जीएसटी अधिकारी निवेदिता सिंह और उनके पति अजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपों के बाद से संबंधित अधिकारी अवकाश पर चले गए हैं और उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं। इतना ही नहीं, मामले में नामजद अन्य लोगों के फोन भी स्विच ऑफ बताए जा रहे हैं, जिससे पुलिस की जांच और उलझती जा रही है। पुलिस ने जालौन नंबर की संदिग्ध कार की पहचान कर ली है, जिसे इस घटना से जोड़ा जा रहा है, लेकिन कार चालक अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

www.morningcity.in

गौरतलब है कि शुरुआती दौर में पुलिस इस मामले को महज सड़क हादसा मान रही थी और एफआईआर दर्ज करने में भी देरी हुई। हालांकि, परिजनों ने लगातार प्रयास करते हुए वीडियो और अन्य साक्ष्य अधिकारियों को सौंपे, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। अब जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील होता जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi