Mainpuri News: सरकारी जमीन पर अंतिम संस्कार से बढ़ा विवाद, 15 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं; पीड़ित परिवार ने दी गांव छोड़ने की चेतावनी

personसंपादकीय टीम
calendar_today15 Oct 2026, 09:42 pm
location_onMainpuri

Morning City

कुरावली/मैनपुरी। तहसील क्षेत्र के गांव मिढ़ावली खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने गाटा संख्या 241 और 242 में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की नीयत से अंतिम संस्कार करने के मामले में 15 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि इस भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। फिर भी विवाद की स्थिती पैदा करने के लिए कुछ दबंग लोगो द्वारा पैतृक मरघट होते हुए भी सरकारी भूमि पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीड़ित परिवार कई बार मामले की शिकायत डीएम से कर चुका है। अब पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर उन्हे न्याय नहीं मिलता है तो उनका परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर होगा।

www.morningcity.in

कुरावली तहसील क्षेत्र के गांव मिढ़ावली खुर्द में प्राथमिक विद्यालय के सामने गाटा संख्या 241 और 242 में नवीन परती के नाम पर सरकारी भूमि है। गांव निवासी पीड़ित विजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 1 अक्टूवर को गांव निवासी गजेंद्र पाल सिंह पुत्र हनुमंत सिंह की भाभी का निधन हो गया था, उनका पैतृक मरघट होते हुए भी उनके द्वारा भाभी का अंतिम संस्कार नवीन परती की सरकारी भूमि पर कर दिया गया, विजेंद्र का आरोप है कि इस सरकारी भूमि पर गजेंद्र सिंह अपने परिवारी रामेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह व योगेंद्र प्रताप सिंह पुत्रगण चंद्रपाल सिंह की मदद से कब्जा करना चहते हैं, यह लोग इस सरकारी भूमि पर कब्जा करने का पहले भी प्रयास कर चुके है। इस भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन न्यायालय से कोई निर्णय नही आने के बाद भी उक्त लोगो द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया।

डीएम से मामले में दो बार शिकायत

पीड़ित विजेंद्र सिंह कहते है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की नीयत से किए गए अंतिम संस्कार मामले में जब अंतिम संस्कार नहीं किया गया था, तब उनके भाई कन्हैया चौहान ने मामले की शिकायत डीएम से ईमेल के जरिए की थी, कोई कार्रवाई न होने पर विजेंद्र भी डीएम से ऑफिस में जाकर शिकायत कर चुके है। लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

क्या बोले एसडीएम कुरावली

सरकारी भूमि पर अंतिम संस्कार कराने मामले में जांच कराई जा रही थी, इस मामले में आने वाले समय में जानकारी करके बताया जाएगा, कि मामले में क्या जांच हुई है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।- प्रदीप कुमार, एसडीएम कुरावली।
फोटो परिचय-डीएम कार्यालय में शिकायत के दौरान पीड़ित।
फोटो परिचय-डीएम कार्यालय में शिकायत के दौरान पीड़ित।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi