Agra News: क्रोएशिया के प्रधानमंत्री की आगरा यात्रा , ताजमहल और आगरा किला 2-2 घंटे रहेंगे बंद

personसंपादकीय टीम
calendar_today20 Feb 2026, 09:37 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा। क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आज आगरा दौरे पर रहेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते Taj Mahal और Agra Fort को आम पर्यटकों के लिए निर्धारित समय पर बंद रखा जाएगा। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से दोनों स्मारकों की बुकिंग विंडो भी अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ताजमहल दोपहर 12:40 बजे से 2:40 बजे तक और आगरा किला दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। वीआईपी मूवमेंट से पहले ही स्मारकों को खाली करा लिया जाएगा और तय समय के बाद ही दोबारा प्रवेश दिया जाएगा।

Morning City

प्रधानमंत्री प्लेनकोविक नई दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा आगरा पहुंचेंगे। वे एक्सप्रेसवे होते हुए लगभग दोपहर 12:30 बजे The Oberoi Amar Vilas पहुंचेंगे। रमाड़ा कट पर उनका स्वागत कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, जहां भारतीय कला और संस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1:10 बजे ताजमहल पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक स्मारक का अवलोकन करेंगे। इसके बाद होटल में लंच करेंगे। शाम को वे आगरा किला देखने जाएंगे और भ्रमण के बाद सड़क मार्ग से ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे। यात्रा को लेकर क्रोएशिया की अग्रिम टीम पहले ही आगरा पहुंच चुकी है और प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर चुकी है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi