कासगंज-माफिया अतीक के करीबी असाद कालिया को कासगंज जेल किया गया शिफ्ट,प्रयागराज की जिला कारागार नैनी जेल से भेजा गया कासगंज

personसंपादकीय टीम
calendar_today3 May 2025, 04:50 pm
location_on??????
Morning City कासगंज। माफिया अतीक अहमद के करीबी गुर्गे असाद कालिया को शुक्रवार को कासगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया। उसे प्रयागराज जिला कारागार नैनी से कासगंज जेल लाया गया। असाद कालिया बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड मे भी ाामिल था। अतीक अहमद के गुर्गे असाद कालिया की जेल को शुक्रवार को बदल दिया गया है।उसे जिला कारागार नैनी से कासगंज जेल मे शिफ्ट किया गया है। असाद बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद 31 दिसंबर 2021 में करेली में प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू पर जानलेवा हमले करने के मामले में भी अतीक व उसके बेटे अली साथ नामजद था। जिसके बाद वह अन्य आपराधिक मामलो मे भी नामजद रहा। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित हुआ था।अप्रैल 2023 में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तभी से वह प्रयागराज स्थित नैनी जेल मे निरुद्ध था। गुरुवार को उसकी जेल बदले जाने के संबंध में आदेश नैनी कारागार प्राासन को मिला था। जिसके बाद शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे कासगंज जेल लाया गया। असाद कालिया पर विभिन्न थानों में हत्या,रंगदारी मांगना,अवैध खनन, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं मे कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi