गौतम बुद्ध नगर-भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती से पूर्व जनपद में सभी कार्यालयों एवं स्मारकों में चलाया गया साफ-सफाई का अभियान

personसंपादकीय टीम
calendar_today13 Apr 2025, 04:32 pm
location_on ???? ????? ???
Morning City 14 अप्रैल को जनपद में धूमधाम से मनाई जाएगी भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती* भारत रत्न बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती 14 अप्रैल, 2025 को जनपद में धूमधाम से मनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्र की नेतृत्व में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जनपद की तीनों तहसीलों में साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया। जिलाधिकारी के नेतृत्व में कल 14 अप्रैल 2025 को बाबा साहब की जयंती के अवसर पर जनपद के समस्त स्थानीय मा0 जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया जाएगा तथा विभिन्न कार्यक्रमों को धूमधाम से आयोजित करते हुए बाबा साहब के जीवन परिचय पर भी प्रकाश डाला जाएगा। इस कड़ी में मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में सभी कार्यालयों एवं परिसर में साफ-सफाई अभियान संचालित कराते हुए चूने‌ का छिड़काव कराया व परिसर की सफाई में अपना श्रमदान भी किया। विकास भवन में साफ-सफाई अभियान के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ग्राम पंचायत प्यावली एवं ग्राम जारचा के स्कूल में पहुंचे, जहां पर उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा एवं परिसर की साफ-सफाई में अपना योगदान दिया। तहसील जेवर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन के नेतृत्व में संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय, परिसरों एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा व परिसर की साफ-सफाई में अपना योगदान दिया। तहसील दादरी में सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा के नेतृत्व में संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय, परिसर एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा व परिसर की साफ-सफाई अभियान में अपना योगदान दिया। आयोजित साफ-सफाई अभियान में संबंधित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं जनसामान्य द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi