Hathras News: भाजपा महिला मोर्चा ने धूमधाम से किया होली मिलन का आयोजन

personसंपादकीय टीम
calendar_today7 Mar 2026, 11:27 pm
location_onHathras
हाथरस।नगर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा के भूतेश्वर कालोनी सिकंदराराऊ स्थित आवास पर हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर भाईचारे व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। होली के पावन पर्व पर, स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और महिला मोर्चा की सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इस उत्सव को मनाया। गीत, संगीत एवं नृत्य का भरपूर आनंद लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और एकता को बढ़ावा देना था, जहाँ सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Morning City

महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कमलेश शर्मा , संतोष पौरुष, पूनम सिसोदिया , सुशीला चौहान, मिथिलेश चौहान, अनीता शर्मा, कुसुम चौहान, नेहा शर्मा , पवित्रा देवी, डॉली सेंगर, रितु सेंगर, राधा शर्मा, नीलम उपाध्याय , प्रति कुलश्रेष्ठ , अनीता पुंडीर , अंबिका शर्मा, रेनू पचौरी , रेनू श्रोती आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi