Agra News: पति को छत से धक्का देने के आरोप में महिला गिरफ्तार, इलाज के दौरान हुई थी मौत

personसंपादकीय टीम
calendar_today25 Feb 2026, 11:02 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा। थाना नाई की मंडी क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान पति को छत से धक्का देने और इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 12 फरवरी 2026 को थाना नाई की मंडी पर एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि 10 फरवरी को उसकी भाभी का उसके भाई से विवाद हो गया था। आरोप है कि झगड़े के दौरान महिला ने अपने पति को पहली मंजिल की छत से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु होने के बाद प्रकरण में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। मामले की विवेचना के क्रम में 25 फरवरी 2026 को थाना नाई की मंडी पुलिस टीम ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में संलिप्त महिला अभियुक्ता को डेरा सरस स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi