Firozabad News: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी

personसंपादकीय टीम
calendar_today25 Feb 2026, 11:16 pm
location_onFirozabad

Morning City

टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र में एक महिला ने अपने जेठ पर छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम वास झरना निवासी विरमा देवी पत्नी रामबाबू ने थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसके जेठ की पत्नी का कई वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और वह पास में ही रहते हैं। आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में जेठ अक्सर घर आकर अश्लील हरकतें करते थे और गंदी नजर रखते थे। कई बार मना करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पीड़िता का कहना है कि उसने इस संबंध में अपने पति से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। शिकायत की जानकारी मिलने के बाद आरोपित उससे रंजिश रखने लगा और जबरन संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की घटनाएं भी हुईं। पीड़िता के अनुसार 13 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे, जब उसका पति काम पर गया हुआ था और वह अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ घर पर अकेली थी, तभी आरोपित जबरन घर में घुस आया। उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और गले में कपड़ा डालकर दबाने का प्रयास किया। साथ ही धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो जान से मार देगा।

Morning City

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपित वहां से धमकी देते हुए फरार हो गया। थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi