Hathras News: ई-रजिस्ट्रीकरण के विरोध में चल रहा धरना स्थगित, छह जुलाई से काम पर लौटेंगे वकील

personसंपादकीय टीम
calendar_today4 Jul 2026, 10:39 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस। ‘दि बार एसोसिएशन, सासनी’ की एक आवश्यक बैठक शनिवार को महिपाल सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में धरना स्थल पर आयोजित की गई। शनिवार को आहूत बैठक में पिछले कई दिनों से ई-रजिस्ट्रीकरण के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार को स्थगित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ए.आई.जी. स्टैम्प हाथरस और उपनिबंधक सासनी, श्रीमती नीतू गोला द्वारा शासन के इस ई-रजिस्ट्रीकरण आदेश को वापस लेने का भरोसा दिलाया गया है। उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर वकीलों से अपना धरना प्रदर्शन और हड़ताल वापस लेने का विशेष आग्रह किया।अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से वर्तमान धरना प्रदर्शन और हड़ताल को स्थगित करने का प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव के अनुसार, आगामी 06 जुलाई 2026 से सभी अधिवक्ता न्यायालय परिसरों में अपना कार्य सुचारू रूप से शुरू कर देंगे। इसकी सूचना संबंधित न्यायालयों को भी भेज दी गई है। बैठक के बाद इस निर्णय की प्रतिलिपि उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सासनी, तहसीलदार सासनी, उपनिबंधक कार्यालय सासनी और स्थानीय समाचार पत्रों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।
फोटो -धरना प्रदर्शन और हड़ताल को स्थगित करने का प्रस्ताव पारित  करते अधिवक्ता
फोटो -धरना प्रदर्शन और हड़ताल को स्थगित करने का प्रस्ताव पारित करते अधिवक्ता
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi