Mainpuri News: सपा सांसद डिंपल यादव ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन,कहा तानाशाह है भाजपा सरकार

personसंपादकीय टीम
calendar_today18 Jul 2026, 10:31 pm
location_onMainpuri

नीट यूजी परीक्षा में कथित धांधली, पेपर लीक का विरोध

मैनपुरी। नीट यूजी परीक्षा में हुई कथित धांधली, पेपर लीक मामलों की जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में अब सपा से सांसद डिंपल यादव भी आ गई हैं। भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन पर शनिवार को हुई कार्रवाई के विरोध में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार को तानाशाह बताया।
फोटो परिचय-डिंपल द्वारा एक्स पर की गई पोस्ट।
फोटो परिचय-डिंपल द्वारा एक्स पर की गई पोस्ट।
सपा सांसद डिंपल ने कहा कि बीजेपी वाले सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं। इन्हें शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन भी अब बर्दाश्त नहीं हो रहे। नीट यूजी परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में सबसे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपना आंदोलन शुरू किया था। धीरे-धीरे इस आंदोलन में बड़ी संख्या में युवा भी जुड़ने लगे। धरने की दिशा को भटकाने का आरोप भी लगा। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी धरने के समर्थन में आए और भूख हड़ताल आरंभ कर दी। हाल ही में धरना स्थल पर सांसद डिंपल यादव भी उनसे मिलने के लिए पहुंची थीं। उनका बयान भी वायरल हुआ था।

www.morningcity.in

लोकतंत्र और संविधान को कुचलना

जतंर मंतर पर भूख हडताल पर बैठे वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के बाद स्थानीय प्रशासन ने धरना स्थल से अन्य लोगों को भी हटाना आरंभ कर दिया। इस पर सपा सांसद डिंपल यादव ने शनिवार सुबह 8.13 बजे एक्स पर पोस्ट में लिखा कि सोनम वांगचुक जी को जबरन हटाना सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को कुचलना है।

Morning City

भाजपा सरकार को अब विरोध बर्दाश्त नहीं

सांसद ने आगे कहा कि भाजपा सरकार को अब शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी बर्दाश्त नहीं। यह तानाशाही है। इस पोस्ट के कुछ मिनट बाद सुबह 8.46 बजे दूसरी पोस्ट में तल्ख टिप्पणी कर दी। लिखा कि बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं। जब शांतिपूर्ण आवाजों को दबाया जाता है, तो संविधान और लोकतंत्र भी आहत होते हैं। सोनम वांगचुक जैसे लोगों की आवाज दबाना, देश की आत्मा को दबाना है। एक्स पर पोस्ट के बाद लोगों द्वारा भी अलग-अलग कमेंट आरंभ कर दिए गए हैं। अब राजनीतिक बयानबाजी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi