Mainpuri News: दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से पीईटी परीक्षा संपन्न दोनो पालियों में 14352 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल, कड़ी जांच के बाद प्रवेश
personसंपादकीय टीम
calendar_today25 Oct 2026, 10:20 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को दो पाली में शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हुई, पुलिस की निगरानी के बीच प्रवेशपत्र की जांच के बाद केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। 17 केंद्र पर दोनों पाली में 14352 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
www.morningcity.in
रविवार को दो पालियों में पीईटी की परीक्षा का पहला चरण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे था। पहले चरण के लिए सुबह आठ बजे से दूसरे चरण के लिए दोपहर एक बजे से प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ करा दी गई। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस कर्मियों ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की जांच करने के बाद उन्हें दूसरे चरण की जांच के लिए भेजा गया। बायोमीट्रिक जांच की प्रक्रिया में सत्यापन के उपरांत ही कक्ष की ओर जाने की अनुमति दी गई। अनुचित सामग्री की जांच के लिए महिला अभ्यर्थियों पर विशेष ध्यान दिया गया। केंद्र के हर कक्ष में सीसी कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी गई। कंट्रोल रूम में टीम के द्वारा सभी 17 केंद्रों पर नजर रखी जा रही थी।
परीक्षा के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था
मैनपुरी जंक्शन स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि शाम की पाली में स्टेशन से होकर दो पैसेंजर ट्रेन गुजरती हैं। दोनों ट्रेन का आधा-आधा घंटे का ठहराव बढ़ा दिया गया है। यदि अभ्यर्थियों की संख्या में वृद्धि दिखती है तो उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाएगी। शिकोहाबाद से ट्रेन का प्रबंध कराया जाएगा।

रोडवेज ने भी की थी विशेष तैयारी
मैनपुरी डिपो के एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि स्टेशन परिसर में बसों के प्रबंध हैं। चालक-परिचालकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी देने के साथ कंट्रोल रूम चौबीस घंटे संचालित कराया जा रहा है। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार ही बसों को संबंधित रूट के लिए रवाना किया जाएगा।
Morning City
परीक्षा केंद्रों के नाम व पंजीकृत अभ्यर्थी
- अमन इंटरनेशनल स्कूल, 600
- बीएनएल सीनियर सेकंडरी स्कूल, 408
- डीएवी इंटर कॉलेज, 312
- डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकंडरी स्कूल, 600
- राजकीय इंटर कॉलेज आगरा रोड, 384
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवी रोड, 360
- आरसी कन्या इंटर कॉलेज, 480
- आरसी डिग्री कॉलेज ब्लॉक-ए, 240
- आरसी डिग्री कॉलेज ब्लॉक-बी, 240
- नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव, 384
- नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव, 480
- रासी ग्लोबल एकेडमी, 480
- एसबीआरएल एकेडमी, 480
- सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर, 384
- श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, 384
- सेंट मेरीज स्कूल, 480
- सुदिती ग्लोबल एकेडमी, 480
