Mainpuri News: गणेश उत्सव हमें एकता और सेवा का देता हैं संदेश किशनी में गणेश महोत्सव पर भक्तिमय हुआ माहौल

personसंपादकीय टीम
calendar_today15 Sept 2026, 11:02 pm
location_onMainpuri

Morning City

किशनी/मैनपुरी। गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर नगर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल है, इसी क्रम में गणेश जी की भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी एवं भाजपा नेता घासीराम शाक्य और युवा भाजपा नेता राघव चौहान ने सपरिवार शामिल होकर विधि-विधान से आरती की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

www.morningcity.in

गणपति बप्पा की आरती के दौरान मंदिर परिसर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्री राधा-कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान गणेश का आह्वान किया गया। इस अवसर पर घासीराम शाक्य ने कहा कि भगवान गणेश जी विघ्नहर्ता हैं। उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए, यही प्रार्थना है। गणेश उत्सव हमें एकता और सेवा का संदेश देता है।

भाजपा परिवार समाजसेवा के लिए समर्पित

भाजपा नेता राघव चौहान ने सभी क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा परिवार हमेशा धर्म, संस्कृति और समाजसेवा के लिए समर्पित है। नगर के नारायण विद्या आश्रम के पास किसनोट महाराज के मंदिर परिसर में सोमवार से दिव्य भव्य गणेश महोत्स का आयोजन का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष रीता घासीराम शाक्य, समाजसेवी राघव चौहान नें आरती दीप प्रज्वलित कर किया।

Morning City

गणेश महोत्सव के शुभारंभ पर यह रहे मौजूद

गणेश महोत्सव के शुभारंभ और आरती के मौके पर पूर्व सभासद सोनू चक, पूर्व सभासद रविन्द्र कठेरिया, भाजपा सभासद प्रत्याशी रहे जितेंद्र कठेरिया, लेखपाल अन्नू चक, रंजीत, छोटे, सर्वेद्र कठेरिया, बृजेश कठेरिया, शेरा गौतम, सूरज चक, जानू रंजीत, दीपू, बंटी, सीटू, आदि उपस्थित रहे। आयोजको नें मण्डल अध्यक्ष प्रतिनिधि घासीराम शाक्य व समाजसेवी राघव चौहान का प्रभू की मूर्ति पटुका पहनाकर सम्मान किया।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi