Greater Noida News: प्रशासनिक लापरवाही ने मासूम बच्चे की जिंदगी छीनी ,गहरे गड्ढे में गिरकर 3 वर्षीय देवांश की मौत

personसंपादकीय टीम
calendar_today15 Feb 2026, 08:19 pm
location_onGreater Noida

Morning City

ग्रेटर नोएडा। एन.जी.वर्मा- क्षेत्र के गांव दलेलगढ़ में बाबा बालेश्वर की समाधि के नजदीक बने गहरे गड्ढे में गिरकर 3 वर्षीय देवांश मौत हो गई जान का परिवार में हाहाकार मच गया उल्लेखनीय की गांव में डालेश्वर बाबा की समाधि बनी हुई है पास ही बने मंदिर के शिवलिंग पर कांवरिया हरिद्वार से ले गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। शनिवार शाम पास ही बने गहरे गड्ढे में गिरने से उसकी मौत हो गई ।
उल्लेखनीय है कि अनिल की बेटी अंजलि सिकंदराबाद का गांव सपौनी पति राकेश अपनी मायके आई हुई थी इसका भाई कालू पिछले 41 दिन से यहां तपस्या कर रहा था उसकी तपस्या का अंतिम दिन था इसलिए प्रसाद वितरण का कार्य हो रहा था। इसी दौरान 3 वर्षीय बच्चा देवांश समाधि के पास बने पानी भरे मे गिरने से मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में हाहाकार मच गया । शाम को घटना के बाद सदर तहसीलदार डॉ अजय , नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे । ग्रामीण अमित भाटी , कृष्णकांत शर्मा, विनोद ,लीलू प्रधान, रवि आदि ने बताया कि कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों को गहरा गड्ढा होने की शिकायत की तथा इसकी तारबंदी की मांग की गई परंतु प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi