Mainpuri News: लोधी समाज का सम्मान भाजपा मे सुरक्षितः पूरनलाल लोधी भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष का भोगांव में किया गया भव्य स्वागत

personसंपादकीय टीम
calendar_today18 Jul 2026, 10:40 pm
location_onMainpuri

Morning City

भोगांव/मैनपुरी। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वाधान मे आयोजित स्वागत समारोह मे भाजपा ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी एंव ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश लोधी का स्वागत किया गया। शनिवार को नगर के बेवर रोड पर स्थित एक पैलेस पर सुल्तानगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कश्मीर सिंह लोधी के संयोजकतत्व में आयोजित स्वागत समारोह मे ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने कहा कि लोधी समाज को संगठित होने की जरूरत है। उन्होने कहा कि लोधी समाज किसी भी समाज से पीछे नही है लोधी समाज को संगठित होकर अपनी ताकत का एहसास कराने का समय आ गया है भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे बाबू कल्याण सिंह को एक कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री एंव राज्यपाल तक बनाया है। उन्होने कहा कि अन्य पार्टियां जहॉ सिर्फ अपने परिवार के भलंे की सोचती है तो वही भाजपा खुद ही एक परिवार है और उसके कार्यकर्ता परिवार का हिस्सा है इसलिये ही भाजपा का एक छोटा सा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री तक की कुर्सी तक पहुच जाता है। इस मौके पर पूरनलाल लोधी एंव कैलाश लोधी का विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, प्रतिनिधि अकुंर अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी, प्रेमसिंह शाक्य आदि लोगो ने माल्यार्पण एंव प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओ के अलावा लोधी समाज के लोग मौजूद थे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi