मैनपुरी-हैंडपंप मरम्मत और रीबोर के नाम पर लाखों का घोटाला, प्रधान और सचिव ने किया 14 लाख रुपए का बंदरवांट

personसंपादकीय टीम
calendar_today24 Apr 2025, 04:58 pm
location_on???????
Morning City मैनपुरी। विकास खंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत महोलीखेड़ा में इंडिया मार्का हैंडपंप को रीबोर कराने और खराब हैंडपंप की मरम्मत कराने के नाम पर करीब 14 लाख रुपए का घोटाला किया गया है। ग्रामवासी दीपक कुमार ने इसकी आईजीआरएस के जरिए शिकायत करके प्रधान और पंचायत सचिव पर घोटाला करने के आरोप लगाए है। लगाए गए आरोप की जांच उप निदेशक, पंचायत मंडल आगरा पंचायती राज विभाग द्वारा की जा रहीं है। विकास खंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत महोलीखेड़ा निवासी दीपक कुमार ने ऑनलाइन मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर की गई शिकायत में आरोप लगाए है कि ग्राम महोलीखेड़ा में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने इंडिया मार्का हैंडपंपो को रीबोर कराने और खराब हैंडपंपो की मरम्मत कराने के नाम पर करीब 14 लाख रुपए का घोटाला कर लिया हैं, जब कि किसी भी हैंडपंप को रीबोर नहीं कराया गया है और न ही किसी हैंडपंप की मरम्मत कराई गई है। बीते चार से ज्यादा समय से किसी भी हैंडपंप को रीबोर नहीं कराया गया है। हैंडपंपो से निकाल रहा गंदा पानी दीपक कुमार ने बताया कि महोलीखेड़ा के इंडिया मार्का हैंडपंपो से गंदा पानी निकल रहा हैं, यह पानी पीने योग्य नहीं है। महोलीखेड़ा के 80 हैंडपंपो की यहीं कहानी है सभी हैंडपंप गंदा पानी दे रहे है। इसके अलावा महोलीखेड़ा के नालों पर पटिया का निर्माण भी नहीं कराया गया है। क्या बोले डीपीआरओ मैनपुरी सुल्तानगंज के महोलीखेड़ा में हैंडपंपो को रीबोर और मरम्मत कराने के नाम पर रुपए निकाले गए है और हैंडपंपो को रीबोर नहीं कराया गया हैं, तो पूरे मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी, हैंडपंपो से गंदा पानी निकलने की जानकारी नहीं हैं, अगर गंदा पानी निकल रहा है तो उनको रीबोर कराया जाएगा।- अवधेश सिंह, डीपीआरओ मैनपुरी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi