Mainpuri News: दिनदहाड़े चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, लाखों के जेवर-नकदी पार

personसंपादकीय टीम
calendar_today1 Apr 2026, 11:01 pm
location_onMainpuri

ससुराल गई महिला के घर को बनाया निशाना, पूरी घटना सीसीटीबी में कैद

मैनपुरी। कुरावली थाना क्षेत्र के बसंतपुर रोड पर बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार समीर पुत्र अफसर खान निवासी बसंतपुर के घर को चोरों ने उस समय निशाना बनाया, जब उनकी पत्नी सोनम अपने ससुराल मोहल्ला बेदनटोला स्थित पुराने मकान पर गई हुई थी। चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए करीब 1 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में दो चांदी के हार, दो जोड़ी पायल, एक चांदी की जंजीर, एक सोने की अंगूठी, एक मोबाइल फोन और लगभग 5000 रुपये नकद शामिल हैं।

www.morningcity.in

घटना बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे की बताई जा रही है। खास बात यह है कि पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi