Mainpuri News: अप्रैल में ही जून जैसी तपिश, 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा
personसंपादकीय टीम
calendar_today18 Apr 2026, 10:51 pm
location_onMainpuri
अगले 3 दिन और झुलसाएगी गर्मी, तेज धूप करेगी परेशान
मैनपुरी। अप्रैल माह में ही जिले में जून जैसी तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी उछलकर 24.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
www.morningcity.in
आलम यह है कि सुबह 10 बजे के बाद से ही आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। दोपहर में मुख्य सड़कों पर आवागमन कम दिखाई दे रहा है। दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहने और धूप का असर बढ़ने का अनुमान जारी किया है। कहा है कि तापमान में अभी और इजाफा होगा, जिससे लू का प्रकोप और अधिक घातक हो सकता है।
Morning City
सावधानी बरतने की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेने और दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

