Mainpuri News: चाकुओं से गोदकर युवक की निर्मम हत्या ,नेजा चढ़ाने मैनपुरी गया था युवक, झाडियों में मिला शव
personसंपादकीय टीम
calendar_today26 Mar 2026, 10:37 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। कोतवाली सदर में कुरावली मार्ग स्थित शीतला माता मंदिर में बुधवार शाम नेजा चढ़ाने आए 37 वर्षीय युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। शव गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब कुरावली रोड एक कोल्ड स्टोर के पास झाड़ियों में पड़ा मिला है। जानकारी होते ही वहां भीड़ जमा हो गई। मृतक के चेहरे, गर्दन और सीने पर चाकू से कई वार किए गए। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एएसपी सिटी और सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव मोर्चरी पर भेज जांच शुरू कर दी है।
www.morningcity.in
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी 37 वर्षीय रजनेश बुधवार शाम को ग्रामीणों के साथ नेजा चढ़ाने शीतला माता मंदिर आए थे। नेजा चढ़ाने के बाद वह ग्रामीणों से अलग हो गया। देर रात तक जब भी घर नहीं पहुंचे तो परिजनो ने उनकी तलाश शुरू कर दी। गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब रजनेश का शव कुरावली रोड पर एक कोल्ड स्टोर के सामने झाड़ियों में पड़ा मिला। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एएसपी नगर अरुण कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के चेहरे, गर्दन और सीने चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस ने शव मोर्चरी पर भेज कार्रवाई शुरू कर दी है।
Morning City
क्या बोले सीओ सिटी
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के चेहरे और गर्दन पर चाकू जैसी किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। हत्यारों का पता लगाया जा रहा है। अभी मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
