Shahjahanpur News: स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान की बैठक, आर्य महिला इण्टर कालेज, शाहजहाँपुर में सम्पन्न
personसंपादकीय टीम
calendar_today25 Mar 2026, 01:57 pm
location_onShahjahanpur
क्षेत्रीय संयोजक डा. अमितेश अमित ने सम्बोधित करते हुये कहा
स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान की बैठक, आर्य महिला इण्टर कालेज, शाहजहाँपुर के सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक डा. अमितेश अमित ने सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रत्येक युवा को सरकारी या निजी नौकरी देना सम्भव नहीं है, इसलिए स्वदेशी स्वावबंली अभियान के माध्यम से युवाओं को उद्योग, सेवा एवं सहकारिता से जोड़कर उन्हें रोजगारयुक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।

युवाओं को रोजगार एवं स्वावलंबी बनाने हेतु एवं स्वावलंबी केन्द्र स्थापित करने एवं संचालित करने हेतु हम सभी को प्रयास करना है। इसलिये अखिल भारतीय स्तर पर संचालित निधि संग्रह अभियान में सभी संगठन मिलकर इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक निधि संग्रह करें।
Morning City
अभिनव कश्यप ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा
सहकार भारती के प्रदेश पदाधिकारी एवं स्वावलंबी भारत अभियान समिति के वृज प्रान्त के सह-समन्वयक अभिनव कश्यप ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार युक्त बनाने के लिये अखिल भारतीय स्तर पर स्वदेशी जागरण मंच अन्य सहयोगी संगठन प्रयास कर रहें हैं कि भारत का प्रत्येक युवा रोजगार युक्त बन सके। वर्तमान में संचालित निधि संग्रह अभियान में अधिक संख्या में सम्मिलित होकर सहयोग प्रदान करें।

बृज प्रान्त की सह-महिला प्रमुख श्रीमती सावित्री शर्मा ने कहा
स्वदेशी जागरण मंच बृज प्रान्त की सह-महिला प्रमुख श्रीमती सावित्री शर्मा ने सम्बोधित करते हुये कहा कि हम सभी बहनों को स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संचालित अभियानों में अधिक से अधिक सम्मिलित होकर सहयोग प्रदान करें।

www.morningcitynews.in
इस अवसर पर मैकू, हरीश कश्यप, इन्द्रपाल कश्यप, देवेन्द्र त्रिपाठी, सर्वेश कुमार गुप्ता, शिव नन्दन सागर, प्रमोद कुमार सक्सेना, समर सक्सेना, मदनलाल कश्यप, राजभूषण जौहरी, नवनीत गुप्ता, राम औतार गुप्ता, सरदार गुप्ता, अरूण गुप्ता, पंकज टण्डन, सुशील वर्मा, महेशचन्द्र, रामधारमण मिश्रा, मनीष मिश्रा, आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।
