Mainpuri News: शिक्षक, स्नातक एमएलसी चुनाव का बिगुल बजा 11468 वोटर स्नातक एमएलसी के लिए करेंगे वोट

personसंपादकीय टीम
calendar_today24 Sept 2026, 09:35 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। शिक्षक, स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए रणभेरी बज चुकी है। इस चुनाव के लिए राजनैतिक दलों में लंबे समय से उत्साह है। तारीखों की घोषणा का इंतजार किया जा रहा था। अब चुनाव कार्यक्रम घोषित हो गया है। इसलिए राजनैतिक दलों ने चुनावी तैयारियों को और तेज कर दिया है। इस बार मैनपुरी में स्नातक सीट के लिए 11468 और शिक्षक एमएलसी सीट के लिए 2322 मतदाता वोट डालेंगे।

www.morningcity.in

शिक्षक, स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए सपा ने दोनों प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने स्नातक का प्रत्याशी घोषित किया है। शिक्षक एमएलसी पद के लिए अगले दो दिनों में प्रत्याशी घोषित हो जाएगा। जहां तक शिक्षक, स्नातक एमएलसी के चुनाव का सवाल है तो इस बार भाजपा पिछली बार की तरह दोनों सीटें जीतने के लिए जोर लगाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी।
फोटो परिचय-सांकेतिक तस्वीर।
फोटो परिचय-सांकेतिक तस्वीर।

खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन कार्यक्रम जारी

भाजपा ने स्नातक सीट पर अलीगढ़ निवासी मानवेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। लेकिन शिक्षक एमएलसी सीट पर प्रत्याशी घोषित होना अभी बाकी है। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत का कहना है कि अगले दो दिनों में प्रत्याशी घोषित हो जाएगा। मैनपुरी से भाजपा पूरे जोर शोर से इस चुनाव को लड़ने की तैयारी कर रही है। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा दोनों ही सीटों पर विजय पताका लहराएगी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi