Mainpuri News: स्मार्ट मीटर और बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ भाकियू का उग्र प्रदर्शन, फूंका पुतला

personसंपादकीय टीम
calendar_today26 Apr 2026, 11:03 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी । जनपद में स्मार्ट मीटर के बढ़ते विरोध और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के विरुद्ध भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मदार दरवाजे पर एकत्रित हुए और विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग का पुतला दहन किया, जिससे वहां का माहौल गरमा गया।

www.morningcity.in

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर हटाओ और विद्युत विभाग मुर्दाबाद जैसे नारों से पूरे इलाके को गुंजा दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने विभाग पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि महज 100 रुपये के मामूली बकाये पर बिना पूर्व सूचना के कनेक्शन काटना पूरी तरह से अनैतिक और अन्यायपूर्ण है। इस मनमानी के कारण आम जनता और किसान वर्ग अत्यधिक परेशान है और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने बिजली विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने कहा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर स्मार्ट मीटर की समस्या का समाधान नहीं किया गया और बिजली विभाग की व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो किसान सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो भविष्य में इसके और भी उग्र और भव्य आंदोलन किए जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi