Kanpur Dehat: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक हिरासत में

personसंपादकीय टीम
calendar_today6 Jun 2026, 11:05 pm
location_onKanpur Dehat

Morning City

शिवली (कानपुर देहात)। शिवली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, डीसीएम और उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

www.morningcity.in

शिवाजी नगर, शिवली निवासी मोहित कुमार (18) पुत्र सुनील कुमार कुशवाहा शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। इसी दौरान कानपुर-बिधूना राष्ट्रीय राजमार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के सामने विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गया।

Morning City

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर गया और डीसीएम का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

www.morningcity.in

कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीसीएम और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi