Mainpuri News: मौसम का चौंकाने वाला यू-टर्न, लोग हैरान

personसंपादकीय टीम
calendar_today10 Mar 2026, 10:40 pm
location_onMainpuri

कई जगहो पर घने कोहरा के कारण थमी बाहनों की रफ्तार

मैनपुरी। मार्च के महीने में भी घने कोहरे से मंगलवार की सुबह मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि लोग हैरान रह गए। जहां एक ओर गर्मी लगातार बढ़ रही थी, वहीं सुबह घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने दिसंबर जैसी सर्दी का अहसास करा दिया। जनपद में कई स्थानों पर दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

www.morningcity.in

किशनी और बेवर में मंगलवार की सुबह अचानक घना कोहरा छा जाने से लोगों को अजीब मौसम का अनुभव हुआ। मार्च के महीने में जब गर्मी लगातार बढ़ रही थी, उस बीच सुबह-सुबह छाए कोहरे ने न सिर्फ मौसम को ठंडा कर दिया बल्कि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थाम दी। किशनी क्षेत्र में सुबह जब लोग नींद से जागे तो चारों ओर कोहरे की चादर फैली हुई थी। जैसे-जैसे सुबह आगे बढ़ी, कोहरा और घना होता गया। कुछ समय के लिए दृश्यता मात्र 10 से 12 मीटर रह गई, जिसके कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। हालांकि करीब नौ बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगा और साढ़े नौ बजे तक धूप निकल आने से जनजीवन सामान्य हो गया।

Morning City

अचानक मौसम के बदले मिजाज से लोग हैरान

मैनपुरी में कई जगहो के लोग मंगलवार को सुबह जब नींद से जागे तो देखा चारो तरफ घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम के बदले हुण् मिजाज ने लोगो को मार्च में दिसंबर को एहसास करा दिया, जहां चारो तरफ कोहरा छाया हुआ था, इसके साथ सर्दी का भी एहसास लोगो को होने लगा था, अचानक बदले मौसम के मिजाज ने लोगो को हैरान कर दिया है।

पड़ोसी इलाका जैथरा क्षेत्र में भी छाया कोहरा

मैनपुरी के कस्वा कुरावली के निकटवर्ती जनपद एटा के जैथरा मार्ग पर सहित जैथरा कस्वा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक घने कोहरे की चादर छा गई, जिससे लोगों को गर्मी के मौसम में सर्दी का एहसास हुआ। सुबह के समय दृश्यता लगभग शून्य हो गई, जिसके कारण वाहनों को लाइटें जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। इस अप्रत्याशित मौसमी घटनाक्रम ने स्थानीय लोगों को अचंभित कर दिया।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi