Mainpuri News: मानकों की अनदेखी करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर होगी कठोर कार्यवाही: जिलाधिकारी
personसंपादकीय टीम
calendar_today7 May 2026, 11:04 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से पी.सी.पी.एन.डी.टी. समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निर्धारित मानकों और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्रों की जांच केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि नियमित और धरातलीय निरीक्षण किया जाए।
www.morningcity.in
जिलाधिकारी ने विभिन्न केंद्रों जैसे बौद्वास, पाठक हॉस्पीटल, लाइफ लाइन, मॉ, हंसराज, सिद्धार्थ, बाबूराम डाइग्नोस्टिक, खुशी, कमला, मोहन, गर्वित और रागिनी अल्ट्रासाउंड सेंटर के प्रकरणों पर समिति के सदस्यों के साथ गहन विचार-विमर्श किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी केंद्र नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध तत्काल कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष, उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य विभागीय सदस्य उपस्थित रहे।
