मैनपुरी-ट्रैक्टर ने दंपति को रौंदा, महिला की मौत
personसंपादकीय टीम
calendar_today27 Apr 2025, 05:32 pm
location_on???????
Morning City
कुरावली/मैनपुरी। थाना क्षेत्र में गांव शरीफपुर के पास नेशनल हाईवे पर एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई, तथा पति गंभीर रुप से घायल हो गया, सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जनपद एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव भटमई निवासी तालेवर पुत्र लोकमन अपनी पत्नी 31 बर्षीय शालू को बाइक पर बिठाकर अपनी ससुराल बेवर क्षेत्र के गांव नगला टाकन जा रहे थें, जैसे ही वह थाना क्षेत्र में गांव शरीफपुर के पास पहुंचे तभी नेशनल हाइवे पर शरीफपुर ओवर ब्रिज पर सडक निर्माण की पहले से पडी गिट्टी पर बाइक फिसल गई। जिससे तालेवर की पत्नी शालू सडक पर गिर गई और पीछे से तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर ने शालू को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जमलापुर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह मय हमराह मौके पर पहुचे। जहा स्थिति नियंत्रण करते हुए घायल व्यक्ति को कुरावली सीएचसी पहुंचाया और महिला का शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सभी मार्गो पर मच्छरो की भांति भिनभिना रहे ट्रैक्टर
ट्रैक्टर को प्रयोग केवल कृषि कार्य के लिए किया जाना चाहिए, लेकिन अब ट्रैक्टर का प्रयोग व्यवसायिक रुप से होने लगा है। जनपद के लगभग सभी मार्गो पर ट्रैक्टर मच्छरो की भांति भिनभिना रहे है। जिसके पीछे जिला प्रशासन की उदासीनता है। प्रशासन इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करना चाहता है। इसलिए इनके चालको को बल मिल रहा है।
