Hathras News: रोटावेटर से घसीटकर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, रतिभानपुर ओवरब्रिज के पास से दबोचा

personसंपादकीय टीम
calendar_today19 Oct 2026, 09:07 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस।थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने खेत में ट्रैक्टर-रोटावेटर से एक युवक को कुचल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को रतिभानपुर ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

www.morningcity.in

पुलिस के अनुसार, मुन्नापुर निवासी आकाश ने 12 अक्टूबर को थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे उनका भाई राहुल एक नल पर पानी पी रहा था। इसी दौरान पड़ोस के खेत में ट्रैक्टर चला रहे शिव कुमार पुत्र सूरजवीर सिंह उर्फ रवि ने राहुल को आवाज देकर अपने पास बुलाया।
आरोप है कि शिव कुमार ने लापरवाही और तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए राहुल के ऊपर चढ़ा दिया। इसके चलते राहुल ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर में बुरी तरह फंस गया और करीब 3-4 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद आरोपी शिव कुमार ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 728/2026 और बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत केस दर्ज किया था।हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। सोमवार (19 अक्टूबर) को प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर रतिभानपुर ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड से आरोपी शिव कुमार को धर दबोचा। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi