Kanpur Dehat: प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की

personसंपादकीय टीम
calendar_today28 Mar 2026, 11:28 pm
location_onKanpur Dehat

Morning City

कानपुर देहात, 28 मार्च। संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में जनपद में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

www.morningcity.in

बैठक में राकेश सचान, अजीत सिंह पाल, प्रतिभा शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों में कपिल सिंह और श्रद्धा नरेंद्र पांडेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Morning City

प्रभारी मंत्री ने विद्युत विभाग को रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा जर्जर तारों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को किसानों के लिए प्रशिक्षण, खाद-बीज की उपलब्धता और योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर देने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर उपचार और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Morning City

नगर निकायों और पंचायत विभाग को नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने तथा सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा विभिन्न विभागों को सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने को कहा गया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप मजबूत कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए विकास कार्यों को गति दी जाए और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी ने बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध पालन कराने का आश्वासन दिया।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi