Alighar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा का प्रदर्शन

personसंपादकीय टीम
calendar_today18 Apr 2026, 11:29 pm
location_onAlighar

Morning City

अलीगढ़। लाल डिग्गी बिजलीघर पर समाजवादी पार्टी (सपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर तत्काल हटाने और पुराने मीटर दोबारा लगाने की मांग की।

www.morningcity.in

सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली विभाग का निजीकरण कर कॉर्पाेरेट घरानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इन मीटरों से उपभोक्ताओं के बिजली बिल दोगुने से भी अधिक आ रहे हैं। घोसी ने यह भी कहा कि कई मामलों में खाते में पैसा होने के बावजूद बिजली काट दी जाती है और बिजली जोड़ने के नाम पर रिश्वत मांगी जाती है। घोसी ने चेतावनी दी कि जब तक पूरे अलीगढ़ से स्मार्ट मीटर नहीं हटाए जाते, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर बिजलीघर पर ताला भी लगाया जाएगा, भले ही इसके लिए मुकदमे झेलने पड़ें।

Morning City

सपा महानगर उपाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि स्मार्ट मीटर से आम जनता, विशेषकर गरीब वर्ग बुरी तरह प्रभावित है। उन्होंने दावा किया कि पहले जहां 100 रुपये का बिल आता था, अब वह हजारों रुपये तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को महीने में कई बार बिल भरना पड़ रहा है और आर्थिक बोझ बढ़ गया है। यादव ने यह भी उल्लेख किया कि बिल जमा करने के बावजूद बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं है और उपभोक्ताओं को कई दिनों तक बिजलीघर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक प्रशासन स्मार्ट मीटर हटाने और पुराने मीटर लगाने का आश्वासन नहीं देता। प्रदर्शन के दौरान योगी मोदी मुर्दाबाद और बिजली विभाग हाय हाय जैसे नारे भी लगाए गए।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi