Mainpuri News: एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से पलटा ट्रक बना आग का गोला चालक झुलसा, सैफई यूपीयूएमएस में चल रहा उपचार, टीम ने बुझाई आग

personसंपादकीय टीम
calendar_today27 Oct 2026, 10:32 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और आग लग गई। दुर्घटना में चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया।

फोटो परिचय-एक्सप्रेसवे पर धू धूकर जलता हुआ ट्रक।
फोटो परिचय-एक्सप्रेसवे पर धू धूकर जलता हुआ ट्रक।
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्रक सरसों के तेल की भरी बोतलें लादकर राजस्थान के अलवर से बिहार जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 83 के पास ट्रक का अगला टायर फट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटते ही ट्रक में आग लग गई। हादसे में चालक अरशद निवासी अलवर राजस्थान झुलस गया। सूचना मिलने पर सीओ करहल अजय सिंह चौहान और करहल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई।

एक्सप्रेस-वे पर थमी वाहनों की रफ्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में आग लगने के बाद गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वहां से गुजरने वाले वाहनों को पुलिस ने आग से बचाव कराते हुए निकाला। सीओ करहल ने बताया कि चालक को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi