Agra News: फतेहपुर सीकरी में MLC चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षक खंड में 61% और स्नातक निर्वाचन में 49% मतदान
personसंपादकीय टीम
calendar_today23 Oct 2026, 10:08 pm
location_onAgra
Morning City
फतेहपुर सीकरी । विकास खंड कार्यालय में शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं के लिए बनाए गए मतदान केंद्र पर शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया जारी रही। केंद्र पर सुबह से ही पुलिस सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही। मतदान केंद्र के बाहर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने बस्ते लगाकर बैठे नजर आए।
www.morningcity.in
मिली जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्र पर शिक्षक मतदाताओं की संख्या 337 और स्नातक मतदाताओं की संख्या 599 बताई गई। प्रातः 10 बजे तक शिक्षक मतदाताओं के 95 वोट तथा स्नातक मतदाताओं के 125 वोट पड़ने की जानकारी दी गई। मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी रहा।
मतदान केंद्र का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम अभिनव पाठक पहुंचे। उन्होंने केंद्र पर पहुंचकर मतदान व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मीडिया के सवालों पर एसडीएम प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए।
मतदान केंद्र के बाहर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। पोलिंग बंद होने तक शिक्षक खंड स्नातक में 61 फ़ीसदी व स्नातक एमएलसी में 49 हिंदी मतदान हुआ। पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह कस्बा इंचार्ज शिवम चौधरी मौजूद रहे। भाजपा की ओर से सांसद राजकुमार चाहर , जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, पूर्व जिलाअध्यक्ष जितेंद्र फौजदार, मोहन सिंह चाहर, प्रमोद चाहर , गुड्डू चाहर ,पूर्व नगर पालिका चेयरमैन त्रिलोकचंद मित्तल, मुरारी लाल, अनुज मित्तल, नितिन गर्ग आदि मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से जिला महासचिव संतोष पाल, पूर्व जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, राशिद हसन चिश्ती, नगर अध्यक्ष रमजान उस्मानी, पूर्व नगर अध्यक्ष अफसर कुरैशी, पुष्पेंद्र चाहर, भूपेंद्र चौधरी, विनोद, जगमोहन चाहर, दीपू मेंबर, अमित चौधरी,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
