Etawah News: जसवंतनगर में आंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, वक्ताओं ने बताए बाबा साहब के विचार
personसंपादकीय टीम
calendar_today18 Apr 2026, 11:05 pm
location_onEtawah
Morning City
जसवंतनगर (इटावा)। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान 2026’ के तहत जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में एक गार्डन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
Morning City
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राज बहादुर यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री ज्योति शुक्ला मौजूद रहीं। इस अवसर पर जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष उदयवीर दोहरे, जिला उपाध्यक्ष अनूप जाटव, जिला मंत्री राजकमल यादव, संजू शाक्य, मुकेश यादव, जयशिव वाल्मीकि और सुमेर सिंह जाटव समेत कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक योगदान और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व न्याय स्थापित करने का आह्वान किया।
www.morningcity.in
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अभिषेक मिश्रा ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदू, संजय मिश्रा, दीपक नंदन जाटव, ध्रुव पाल कठेरिया, असनीत यादव, लज्जाराम प्रजापति, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, श्रेयस मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
